लिवर की बीमारी की कौन सी स्टेज में खुजली होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 12:26

लिवर में दिक्कत है तो आपके स्किन और आंखों का रंग पीला पड़ने लगेगा. ये ब्लड में बिलीरुबिन बढ़ा देता है. जिसकी वजह से लिवर ढंग से अपना काम नहीं कर पाता है . लिवर की बीमारी में स्किन भी ड्राय और खुजली होने लगते हैं.

लिवर सिरोसिस की शुरुआत कैसे होती है? जानें सूजन से लेकर लिवर फेलियर तक इसके 4 स्टेज
Liver cirrhosis in hindi: लिवर सिरोसिस एक ऐसी बीमारी है जो कि आपके लिवर को पूरी तरह से डैमेज कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
लिवर सिरोसिस (Liver cirrhosis in hindi), लिवर से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें कि लिवर के टिशूज और सेल्स पर निशान पड़ जाते हैं। इसकी शुरुआत भले ही लिवर में होने वाली सूजन से हो लेकिन ये धीमे-धीमे बढ़ने लगता है और कई बार ये लिवर को पूरी तरह से डैमेज कर देता है। इसमें स्वस्थ लिवर टिशूज पर घाव के जैसे कुछ निशान पड़ जाते हैं। ये निशान लिवर को ठीक से काम करने से रोकता है। कई प्रकार के लिवर रोग और स्थितियां स्वस्थ लिवर कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं, जिससे कोशिकाओं की मृत्यु हो जाती है और सूजन रहती है। इसके अलावा सिरोसिस के निशान के निशान ब्लड सर्कुलेशन को ब्लॉक करता है और पोषक तत्वों, हार्मोन, दवाओं और प्राकृतिक विषाक्त पदार्थों को प्रभावित करते हैं जिससे लिवर का काम काज प्रभावित होने लगता है।
लिवर सिरोसिस का कारण-Liver cirrhosis causes in hindi

-शराब का ज्यादा सेवन

-वायरल हेपेटाइटिस

-डायबिटीज में

-मोटापा

-लिवर की अन्य बीमारियां

लिवर सिरोसिस स्टेज-Liver cirrhosis stages in hindi
स्टेज I: स्टेटोसिस या लिवर में सूजन (Steatosis)

लिवर की बीमारी का पहला चरण पित्त नली या लिवर की सूजन से शुरू होती है। इसमें लिवर बीमारी या संक्रमण से लड़ने का प्रयास करता है और इसलिए सूजन रहती है। लंबे समय तक ऐसा रहने पर यह लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बीमारी बढ़ सकती है। सूजन आमतौर पर पहला चरण है जो इलाज से ठीक हो सकता है।
स्टेज II: सूजन के कारण लिवर पर घाव होना (fibrosis)

लिवर की बीमारी वाले बहुत से लोगों को यह एहसास नहीं होता है कि वे दूसरे या तीसरे चरण में हैं क्योंकि पहले लक्षण आम तौर पर रिपोर्ट नहीं किए जाते हैं। दूसरे चरण में, घाव या सूजन होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होने लगता है। इससे लिवर ठीक से काम नहीं करता है और फिर इससे डाइजेशन, खाना खाने और पचाने की आदतों पर असर पड़ता है।
स्टेज III: सिरोसिस (Cirrhosis)

सिरोसिस रोग के बढ़ने के कारण विकसित होता है। ये तीसरा स्टेज है जिसमें लिवर पर निशान पड़ जाते हैं। यह प्रक्रिया तब होती है जब एक प्रगतिशील बीमारी या संक्रमण लिवर कोशिकाओं को समय के साथ नष्ट कर देती है। इससे लिवर पर स्थायी निशान पड़ जाते हैं, जिससे वह सख्त और फफोले वाले नजर आते हैं हो जाता है।
स्टेज IV: लिवर फेलियर (Liver failure)

रोग के अंतिम चरण के दौरान लिवर हेपेटाइटिस हो सकता है या लिवर फेल हो सकता है जिससे पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।

इसलिए जरूरी है कि आप लिवर सिरोसिस के पहले ही स्टेज के लक्षणों को जानें और फिर यहीं पर इलाज करवा कर इस बीमारी से बाहर आएं। ताकि, ये लिवर सिरोसिस का कारण ना बने।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info